*TODAY'S BHAGWAT GITA SHLOKA*
*DATED 07.03.2026*
*तत्रैकस्थं जगत्कृत्स्नं प्रविभक्तमनेकधा ।*
*अपश्यद्देवदेवस्य शरीरे पाण्डवस्तदा ॥11.13॥*
तत्र– वहाँ; एक-स्थम्– एकत्र, एक स्थान में; जगत्– ब्रह्माण्ड;कृत्स्नम्– सम्पूर्ण;प्रविभक्तम्– विभाजित; अनेकधा– अनेक में; अपश्यत्– देखा;देव-देवस्य– भगवान् के; शरीरे– विश्र्वरूप में; पाण्डवः– अर्जुन ने; तदा– तब |
*अनुवाद*
*उस समय अर्जुन भगवान् के विश्र्वरूप में एक ही स्थान पर स्थित हजारोंभागों में विभक्त ब्रह्माण्ड के अनन्त अंशों को देख सका |*
*तात्पर्य*
तत्र (वहाँ) शब्द अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है | इससे सूचितहोता है कि जब अर्जुन ने विश्र्वरूप देखा, उस समय अर्जुन तथा कृष्ण दोनों ही रथ परबैठे थे | युद्धभूमि के अन्य लोग इस रूप को नहीं देख सके, क्योंकि कृष्ण ने केवलअर्जुन को दृष्टि प्रदान की थी | वह कृष्ण के शरीर में हजारों लोक देख सका | जैसाकि वैदिक शास्त्रों से पता चलता है कि ब्रह्माण्ड अनेक हैं और लोक भी अनेक हैं |इनमें से कुछ मिट्टी के बने हैं, कुछ सोने के, कुछ रत्नों के, कुछ बहुत बड़े हैं,तो कुछ बहुत बड़े नहीं हैं | अपने रथ पर बैठकर अर्जुन इन सबों को देख सकता था |किन्तु कोई यह नहीं जान पाया कि अर्जुन तथा कृष्ण के बीच क्या चल रहा था |
*Translation*
At that time Arjuna could see in the universal form of the Lord the unlimited expansions of the universe situated in one place although divided into many, many thousands.
*Purport*
The word tatra ("there") is very significant. It indicates that both Arjuna and Krishna were sitting on the chariot when Arjuna saw the universal form. Others on the battlefield could not see this form, because Krishna gave the vision only to Arjuna. Arjuna could see in the body of Krishna many thousands of planets. As we learn from Vedic scriptures, there are many universes and many planets. Some of them are made of earth, some are made of gold, some are made of jewels, some are very great, some are not so great, etc. Sitting on his chariot, Arjuna could see all these. But no one could understand what was going on between Arjuna and Krishna.
No comments:
Post a Comment