*TODAY'S BHAGWAT GITA SHLOKA*
*DATED 29.01.2026*
*कथं विद्यामहं योगिंस्त्वां सदा परिचिन्तयन् ।*
*केषु केषु च भावेषु चिन्त्योऽसि भगवन्मया ॥10.17॥*
कथम्– किस तरह, कैसे; विद्याम् अहम्– मैं जान सकूँ; योगिन्– हे परम योगी; त्वाम्– आपको; सदा– सदैव; परिचिन्तयन्– चिन्तन करता हुआ; केषु– किस; केषु– किस; च– भी; भावेषु– रूपों में; चिन्त्यः-असि– आपका स्मरण किया जाता है; भगवन्– हे भगवान्; मया– मेरे द्वारा |
*अनुवाद*
*हे कृष्ण, हे परम योगी! मैं किस तरह आपका निरन्तर चिन्तन करूँ और आपको कैसे जानूँ? हे भगवान्! आपका स्मरण किन-किन रूपों में किया जाय?*
*तात्पर्य*
जैसा कि पिछले अध्याय में कहा जा चुका है, भगवान् अपनी योगमाया से आच्छादित रहते हैं | केवल शरणागत भक्तजन ही उन्हें देख सकते हैं | अब अर्जुन को विश्र्वास हो चुका है कि उसके मित्र कृष्ण भगवान् हैं, किन्तु वह उस सामान्य विधि को जानना चाहता है, जिसके द्वारा सर्वसाधारण लोग भी उन्हें सर्वव्यापी रूप में समझ सकें | असुरों तथा नास्तिकों सहित सामान्यजन कृष्ण को नहीं जान पाते, क्योंकि भगवान् अपनी योगमाया शक्ति से आच्छादित रहते हैं | दूसरी बात यह है, कि ये प्रश्न जनसामान्य के लाभ हेतु पूछे जा रहे हैं | उच्चकोटि का भक्त केवल अपने ही ज्ञान के प्रति चिंतित नहीं रहता अपितु सारी मानव जाती के ज्ञान के लिए भी रहता है | अतः अर्जुन वैष्णव या भक्त होने के कारण अपने दयालु भाव से सामान्यजनों के लिए भगवान् के सर्वव्यापक रूप के ज्ञान का द्वार खोल रहा है | वह कृष्ण को जानबूझ कर योगिन् कहकर सम्बोधित करता है, क्योंकि वे योगमाया शक्ति के स्वामी हैं, जिसके कारण वे सामान्यजन के लिए अप्रकट या प्रकट होते हैं | सामान्यजन, जिसे कृष्ण के प्रति कोई प्रेम नहीं है, कृष्ण के विषय में निरन्तर नहीं सोच सकता | वह तो भौतिक चिन्तन करता है | अर्जुन इस संसार के भौतिकतावादी लोगों की चिन्तन-प्रवृत्ति के विषय में विचार कर रहा है | केषु केषु च भावेषु शब्द भौतिक प्रकृति के लिए प्रयुक्त हैं (भाव का अर्थ है भौतिक वस्तु) | चूँकि भौतिकवादी लोग कृष्ण के आध्यात्मिक स्वरूप को नहीं समझ सकते, अतः उन्हें भौतिक वस्तुओं पर चित्त एकाग्र करने की तथा यह देखने का प्रयास करने की सलाह दी जाती है कि कृष्ण भौतिक रूपों में किस प्रकार प्रकट होते हैं |
*Translation*
*O Krishna, O supreme mystic, how shall I constantly think of You, and how shall I know You? In what various forms are You to be remembered, O Supreme Personality of Godhead?*
*Purport*
As it is stated in the previous chapter, the Supreme Personality of Godhead is covered by His yoga-maya. Only surrendered souls and devotees can see Him. Now Arjuna is convinced that His friend, Krishna, is the Supreme Godhead, but he wants to know the general process by which the all-pervading Lord can be understood by the common man. Common men, including the demons and atheists, cannot know Krishna, because He is guarded by His yoga-maya energy. Again, these questions are asked by Arjuna for their benefit. The superior devotee is concerned not only for his own understanding but for the understanding of all mankind. So Arjuna, out of his mercy, because he is a Vaishnava, a devotee, is opening for the common man the understanding of the all-pervasiveness of the Supreme Lord. He addresses Krishna specifically as yogin because Sri Krishna is the master of the yoga-maya energy, by which He is covered and uncovered to the common man. The common man who has no love for Krishna cannot always think of Krishna; therefore he has to think materially. Arjuna is considering the mode of thinking of the materialistic persons of this world. The words keshu keshu ca bhaveshu refer to material nature (the word bhava means "physical things"). Because materialists cannot understand Krishna spiritually, they are advised to concentrate the mind on physical things and try to see how Krishna is manifested by physical representations.
No comments:
Post a Comment