*TODAY'S BHAGWAT GITA SHLOKA*
*DATED 18.06.2026*
*यदा सत्त्वे प्रवृद्धे तु प्रलयं याति देहभृत् ।*
*तदोत्तमविदां लोकानमलान्प्रतिपद्यते ॥14.14॥*
यदा - जब; सत्त्वे - सतोगुण में; प्रवृद्धे - बढ़ जाने पर; तु - लेकिन; प्रलयम् - संहार, विनाश को; याति - जाता है; देह-भृत् - देहधारी; तदा - उस समय; उत्तम-विदाम् - ऋषियों के; लोकान् - लोकों को; अमलान् - शुद्ध; प्रतिपद्यते - प्राप्त करता है |
*अनुवाद*
*जब कोई सतोगुण में मरता है, तो उसे महर्षियों के विशुद्ध उच्चतर लोकों की प्राप्ति होती है |*
*तात्पर्य*
सतोगुणी व्यक्ति ब्रह्मलोक या जनलोक जैसे उच्च लोकों को प्राप्त करता है और यहाँ दैवी सुख भोगता है | अमलान् शब्द महत्त्वपूर्ण है | इसका अर्थ है, "रजो तथा तमोगुण से मुक्त" | भौतिक जगत में अशुद्धियाँ हैं, लेकिन सतोगुण सर्वाधिक शुद्ध रूप है | विभिन्न जीवों के लिए विभिन्न प्रकार के लोक हैं | जो लोग सतोगुण में मरते हैं, वे उन लोकों को जाते हैं, जहाँ महर्षि तथा महान भक्तगण रहते हैं |
*Translation*
*When one dies in the mode of goodness, he attains to the pure higher planets of the great sages.*
*Purport*
One in goodness attains higher planetary systems, like Brahmaloka or Janoloka, and there enjoys godly happiness. The word amalan is significant; it means "free from the modes of passion and ignorance." There are impurities in the material world, but the mode of goodness is the purest form of existence in the material world. There are different kinds of planets for different kinds of living entities. Those who die in the mode of goodness are elevated to the planets where great sages and great devotees live.
No comments:
Post a Comment